Description
समाजशास्त्र (331)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक: 20
टिप्पणी:
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
(ii) उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर ऊपर अपना नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केंद्र का नाम और विषय स्पष्ट शब्दों में लिखिए।
1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40–60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) “समाजशास्त्र, सामाजिक संबंधों, संस्थाओं और समाज का वैज्ञानिक अध्ययन है।” तर्क सहित व्याख्या कीजिए। (पाठ 1 देखें)
(b) समाजशास्त्र में जनजातियों और जातियों का गहन अध्ययन किया गया। भारत में समाजशास्त्र के विकास के संदर्भ में इसे स्पष्ट कीजिए। (पाठ 2 देखें)
2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40–60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) सामाजिक व्यवस्था परस्पर सामाजिक अंतःक्रियाओं की एक सुव्यवस्थित और क्रमवार प्रबंधन कैसे है? उल्लेख कीजिए। (पाठ 7 देखें)
(b) किस प्रकार प्रतिमान को आप अपने जीवन का अभिन्न अंग मानते हैं? स्पष्ट कीजिए। (पाठ 8 देखें)
3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40–60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) अपने गाँव/समुदाय से उदाहरण लेते हुए स्पष्ट कीजिए कि किस प्रकार संघर्ष एक सामाजिक प्रक्रिया है। (पाठ 10 देखें)
(b) “औद्योगिक क्रांति की प्रगति ने मनुष्य और उसके प्राकृतिक पर्यावरण के बीच सकारात्मक संबंधों को खराब कर दिया है।” तर्क सहित उत्तर दीजिए। (पाठ 22 देखें)
4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100–150 शब्दों में दीजिए। (4 अंक)
(a) “प्रतिमान हमारे जीवन को आसान बना सकते हैं।” उपयुक्त उदाहरण देकर कथन की पुष्टि कीजिए। (पाठ 8 देखें)
(b) “कुछ परिस्थितियाँ प्राप्त तथा परंपरा से संबंधित दोनों ही तत्वों से युक्त होती हुई दिखाई देती हैं।” उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (पाठ 9 देखें)
5. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100–150 शब्दों में दीजिए। (4 अंक)
(a) “भाषा और संस्कृति अविभाज्य हैं।” उपयुक्त तथ्यों के साथ कथन की पुष्टि कीजिए। (पाठ 25 देखें)
(b) आपके अनुसार भारत के सामाजिक उत्थान के लिए स्वामी विवेकानंद का प्रमुख योगदान क्या है? वर्णन कीजिए। (पाठ 25 देखें)
6. नीचे दी गई परियोजनाओं में से किसी एक परियोजना को तैयार कीजिए। (6 अंक)
(a) आयु वर्ग 21–45 वर्ष की 10 महिलाओं का साक्षात्कार लीजिए और उनके जीवन की समस्याओं को प्रस्तुत करते हुए एक रिपोर्ट तैयार कीजिए। (पाठ 34A देखें)
(b) आपने देखा होगा कि विभिन्न प्रकार के मीडिया विभिन्न रूपों में संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं, जैसे अलग-अलग समय पर विभिन्न समुदायों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों को प्रोत्साहन देना। आप विभिन्न पृष्ठभूमियों से 10 व्यक्तियों का साक्षात्कार करें, जिनका विभिन्न प्रकार के मीडिया के क्षेत्र में अनुभव हो। साक्षात्कार के आधार पर पाँच विभिन्न प्रकार के मीडिया पर एक रिपोर्ट लिखिए और यह प्रस्तुत करें कि वे संस्कृति को कैसे बढ़ावा दे रहे हैं। (पाठ 35B देखें)
_00001.webp?w=1483&resize=1483,1920&ssl=1)

_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.