Description
सामाजिक विज्ञान (213)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक: 20
टिप्पणी:
i. सभी प्रश्न अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक प्रश्नों के साथ दिए गए हैं।
ii. उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर अपना नाम, नामांकन संख्या,एआई नाम और विषय लिखें।
1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए ।
a) कल्पना करें कि आप एक पुरातत्वविद् हैं ओर एक प्राचीन स्थल्र का अन्वेषण कर रहे हैं। उस क्षेत्र के भूगोल को समझना आपको उसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करने में कैसे मदद कर सकता है? उदाहरण के साथ प्रस्तुत कीजिए। (पाठ 0 देखें)
b) बुद्ध के किन्हीं दो उपदेशों को चुनिए और उनकी व्याख्या कीजिए। आप उन्हें अपने दैनिक जीवन में व्यक्तिगत सुख-शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए कैसे लागू कर सकते हैं? (पाठ 1 देखें)
2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) जैव विविधता आपके दैनिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित करती है? मानव अस्तित्व और कल्याण के लिए जैव विविधता के संरक्षण के दो लाभ लिखिए। (पाठ 11 देखें)
b) यदि आप एक नीति निर्माता होते,तो आप भारतीय कृषि की किन दो प्रमुख चुनौतियों की पहचान करते? साथ ही इसे सुधारने के लिए कौन से व्यावह्वारिक कदम उठाते? (पाठ12 देखें)
3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) किशोरों को एक विशिष्ट जनसंख्या समूह के रूप में पहचान उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास से जुड़ी अनोखी आवश्यकताओं और चुनौतियों को दूर करने में कैसे मदद कर सकता है? (पाठ 14 देखें)
b) भारत में कल्याणकारी राज्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत किस प्रकार सहायक हैं? उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग के उदाहरण दीजिए। (पाठ 17 देखें)
4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) भारतीय संविधान के प्रावधान किस प्रकार संघीय ढांचे और एकात्मक भावना के बीच संतुलन दर्शाते हैं? दो वास्तविक जीवन के ऐसे उदाहरण प्रस्तुत कीजिए जहां यह दोहरी प्रकृति शासन और निर्णय लेने में लागू होती है। (पाठ 15 देखें)
b) भारत की त्रिस्तरीय शासन प्रणाली के संदर्भ में, ग्रामीण स्थानीय स्वशासन किस प्रकार सामुदायिक विकास में योगदान देते हैं तथा प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करते हैं? उदाहरण सहित उनकी प्रमुख भूमिकाओं तथा जिम्मेदारियों की व्याख्या कीजिए। (पाठ 18 देखें)
5. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के संदर्भ में, कौन सी दो प्रमुख चुनौतियाँ चुनाव प्रक्रिया को कमजोर कर सकती हैं? इन मुद्दों को हल करने और पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत कीजिए। (पाठ 22 देखें)
b) भारत में, क्षेत्रबाद कभी-कभी राष्ट्रीय एकता के लिए चुनौतियाँ पैदा कर सकता है। आप उन स्थितियों की पहचान कीजिए जहां क्षेत्रवाद को एक बाधा के रूप में देखा जाता है, और कहां स्थानीय हितों को बढ़ावा देने में इसे उचित ठहराया जा सकता है? उदाहरण के साथ अपने
उत्तर का समर्थन कीजिए। (पाठ 24 देखें)
6. नीचे दी गई परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए: 6
a) अपने क्षेत्र के 10 घरों का सर्वेक्षण करें और तीन विभिन्न आयु समूहों में आयु वितरण का विल्लेषण कीजिए। सर्वेक्षण निम्नलिखित प्रारूप (तालिका) में आयोजित किया जा सकता है।
अपने निष्कर्षों के आधार पर, प्रस्तुत कीजिए कि समुदाय की आयु संरचना स्थानीय सेवाओं, संसाधनों और नीतिगत निर्णयों को कैसे प्रभावित कर सकती है। (पाठ 14 देखें)
b) अपने पड़ोस के 10 परिवारों का सर्वेक्षण कीजिए और दो सूचियाँ बनाएँ:
i. भारत में चुनाव संबंधी चिंताओं की सूची बनाएँ
ii. लोगों द्वारा सुआए गए चुनावी सुधारों की सूची बनाएँ। अपने निष्कर्षों के आधार पर विल्लैषण करें कि ये चिंताएँ वर्तमान चुनावी प्रणाली में चुनौतियों को कैसे दर्शाती हैं और सुधार के लिए व्यावह्मरिक समाधान प्रस्तुत कीजिए। (पाठ 22 देखें)
_00001.webp?w=1483&resize=1483,1920&ssl=1)

_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)

_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.