Description
शारीरिक शिक्षा (373)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक – 20
टिप्पणी :
i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
ii. उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर अपना नाम, नामांकन संख्या, एआई नाम और विषय लिखिए।
1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) यदि किसी के पास व्यायाम के लिए पर्याप्त समय नहीं है, तो वह अपने दैनिक जीवन में कौन-से छोटे बदलाव कर सकता है जिससे वह शारीरिक रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए। (पाठ-3 देखें)
b) आपका मित्र शारीरिक शिक्षा को एक विषय के रूप में लेना चाहता है, वह इसे केवल खेल-कूद तथा मनोरंजन का विषय मानता है। आप उसे कैसे प्रेरित करेंगे कि शारीरिक शिक्षा में अन्य करियर विकल्प भी उपलब्ध हैं? उदाहरण सहित प्रस्तुत कीजिए। (पाठ-4 देखें)
2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) ‘खेल सामूहिक सामंजस्य और नेतृत्व सिखाता है’। इस कथन की पुष्टि कीजिये। (पाठ-07 देखें)
b) ‘खेल केवल राष्ट्रीय एकता को ही नहीं, बल्कि वैश्विक भाईचारे को भी बढ़ावा देता है’। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (पाठ-07 देखें)
3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) यदि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में अधिक जागरुकता फैलाई जाए, तो इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव क्या हो सकता है? व्याख्या करें। (पाठ-9 देखें)
b) जीवनशैली संबंधी विकारों के प्रबंधन में पर्यावरणीय आयाम की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (पाठ-11 देखें)
4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) यदि शारीरिक शिक्षा में कोई परीक्षण और मापन प्रणाली न हो, तो इससे क्या प्रभाव पड़ सकते हैं? तर्क सहित उत्तर दें? (पाठ-15 देखें)
b) एक व्यक्ति बिना सूक्ष्म व्यायाम किए सीधे योग आसनों का अभ्यास करता है वहीं दूसरा व्यक्ति सूक्ष्म व्यायाम के बाद आसनों का अभ्यास करता है, तो उनके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा? तुलना कीजिए। (पाठ-20 देखें)
5. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) ‘सूर्य नमस्कार व्यायाम का एक सम्पूर्ण समूह है’, उदाहरण सहित स्पष्ट करें। (पाठ-20 देखें)
b) एक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा का प्रभावी मूल्यांकन करने के लिए कौन कौन से तीन प्रमुख परीक्षण लागू किए जा सकते हैं? तर्क सहित स्पष्ट करें। (पाठ-15 देखें)
6. नीचे दी गई योजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए:
a) किशोरों के लिए एक प्रभावी और संतुलित व्यायाम चार्ट कैसा होना चाहिए? प्रतिदिन 45-60 मिनट की अवधि की ‘साप्ताहिक व्यायाम योजना’ तैयार कीजिए। (पाठ-13 देखें)
b) विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के विकास में शारीरिक गतिविधियों के महत्व का वर्णन करते हुए, उनकी आवश्यकताओं के अनुसार एक ‘साप्ताहिक शारीरिक गतिविधि कार्यक्रम’ विकसित करें, जिसमें पारंपरिक खेलों तथा आधुनिक तकनीक का समावेश हो। (पाठ-13 देखें)
_00001.webp?w=1483&resize=1483,1920&ssl=1)



_00001.webp?ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.