Description
सैन्य अध्ययन (374)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक – 20
टिप्पणी :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
(ii) उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर अपना नाम, नामांकन संख्या, एआई नाम और विषय लिखें।
1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) सैन्य प्रशिक्षण के दौरान व्यक्तिगत प्रशिक्षण और सामूहिक प्रशिक्षण के महत्व की तुलना कीजिए। (पाठ-2 देखें)
b) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वायु सेना की किन्हीं दो भूमिकाओं का उल्लेख कीजिए। (पाठ-4 देखें)
2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) युद्ध पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव की जांच कीजिए। (पाठ-3 देखें)
b) ‘भारत में सॉफ्ट पावर संसाधनों की एक विस्तृत श्रृंखला है।’ मूल्यांकन कीजिए। (पाठ-8 देखें)
3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की उत्पत्ति की तुलना पैराशूट रेजिमेंट से कीजिए। (पाठ-5 देखें)
b) रासायनिक युद्ध परमाणु युद्ध जितना ही भयानक है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (पाठ-14 देखें)
4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए कि प्राचीन एवं मध्यकाल में सैन्य अध्ययन का विषय किस प्रकार विकसित हुआ। (पाठ-2 देखें)
b) द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले की अवधि के दौरान सेना के विभिन्न पहलुओं का वर्णन कीजिए। (पाठ-3 देखें)
5. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए कि जैविक हथियार पारंपरिक हथियारों से किस प्रकार भिन्न हैं। (पाठ-13 देखें)
b) सार्क और आसिआन के विशेष संदर्भ में क्षेत्रीय संगठनों की प्रासंगिकता का उल्लेख कीजिए। (पाठ-8 देखें)
6. नीचे दी गई योजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए :
a) दिये गए प्रारूप के अनुसार जैविक युद्ध प्रणाली के विभिन्न आयामों का परीक्षण कीजिए। (पाठ-13 देखें)
तालिका शीर्षकों का हिंदी पाठ: “जैविक एजेंटों के प्रकार”, “BW एजेंटों की प्रमुख विशेषताएँ”, “BW एजेंटों का चयन”, “BW एजेंटों के प्रवेश के विभिन्न मार्ग”
b) भारत-पाक सम्बन्धों का व्यापक अध्ययन कीजिए और दोनों राष्ट्रों के बीच सहज और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए सुझाव दीजिए। दिये गए प्रारूप के अनुसार उत्तर दीजिए। (पाठ-8 देखें)
तालिका शीर्षकों का हिंदी पाठ: “भारत-पाक संबंधों का इतिहास”, “प्रमुख मुद्दे”, “प्रभावित क्षेत्र”, “भविष्य में दोनों देशों के सम्बन्धो में सुधार के उपाय”
_00001.webp?w=1483&resize=1483,1920&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)

_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.