Description
हिंदुस्तानी संगीत (242)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक – 20
टिप्पणी :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक के लिए आवंटित अंक प्रश्न के सामने अंकित हैं।
(ii) उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ के शीर्ष पर अपना नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केन्द्र का नाम और विषय लिखें।
1. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) वैदिक काल से लेकर वर्तमान काल तक स्वरों के विकास में के संबंध में अपने विचार लिखिए। (पाठ 1 देख)
(b) भारत के संगीतज्ञों द्वारा प्रस्तुत ताल की कोई दो विशेषताएँ लिखिए, जिनका भारतीय शास्त्रीय संगीत के साधक आज भी अनुसरण कर रहे हैं। (पाठ 3 देख)
2. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) एक ताल को अपने शब्दों में परिभाषित कीजिए। (पाठ 3 देख)
(b) हिंदुस्तानी संगीत के संकेतन में भारतीय संगीतज्ञों द्वारा युक्त प्रतीकों की दो मुख्य विशेषताएँ क्या हैं? (पाठ 5 देख)
3. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) ‘अलंकार संगीत को सुसज्जित करते हैं।’ इस कथन को पुष्ट कीजिए। (पाठ 5 देख)
(b) संगीत रत्नाकर के लेखक कौन हैं और इसके सात अध्यायों के नाम प्रस्तुत कीजिए। (पाठ 7 देख)
4. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए। (4 अंक)
(a) ‘भारत में संगीत की शिक्षा सदैव गुरु-शिष्य परंपरा के रूप में रही है।’ इस कथन को पुष्ट कीजिए। (पाठ 5 देख)
(b) ‘पं. शारंगदेव ने विभिन्न संगीत अवधारणाओं को व्यवस्थित तरीके से परिभाषित किया है।’ स्पष्ट कीजिए। (पाठ 7 देख)
5. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए। (4 अंक)
(a) भारतीय संगीत में बोल और ठेका के महत्व का प्रतिपादन कीजिए। (पाठ 3 देख)
(b) पाठ के आधार पर आधुनिक काल में स्वर लिपि के महत्व का वर्णन कीजिए। (पाठ 5 देख)
6. नीचे दी गई परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए। (6 अंक)
(a) श्रुति एवं स्वर में अंतर स्पष्ट करते हुए भारतीय संगीत के सप्त स्वरों को 22 श्रुतियों में पहचान करने वाले चार्ट का निर्माण कीजिए। (पाठ 1 देख)
(b) ताल में युक्त होने वाले मुख्य तत्वों को परिभाषित करते हुए तीनताल की संरचना को दर्शाने के लिए एक सारणी का निर्माण कीजिए। (पाठ 3 देख)
_00001.webp?w=1483&fit=1483,1920&ssl=1)
_00001.webp?fit=1700,2200&ssl=1)

_00001.webp?fit=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?fit=1700,2200&ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.