Description
हिन्दी (301)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन-पत्र
कुल अंक: 20
निर्देशः (i) सभी प्रश्नों के उत्तर देने अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
(ii) उकत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अपना नाम, अनुक्रमांक, अध्ययन केन्द्र का नाम और विषय स्पष्ट शब्दों में लिखिए।
1. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। 2
(क) कबीर की भक्ति में पूर्ण समर्पण और शरणागति का भाव है’। सिद्ध कीजिए। (पाठ-1 देखें)
(ख) वह तोड़ती पत्थर कविता में श्रमिक महिला के सौंदर्य का वर्णन बहुत ही स्वाभाविक है। अपने शब्दों में महिला के सौंदर्य का वर्णन कीजिए। (पाठ-4 देखें)
2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। 2
(क) मन्नू भंडारी की कहानी दो कलाकार की भाषा वास्तव में परिवेश और पात्र के अनुसार बदलती रहती है। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (पाठ-11 देखें)
(ख) डॉ. रघुवंश के जीवन से आपको क्या प्रेरणा मिलती है? जिजीविषा की विजय पाठ के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए। (पाठ-12 देखें)
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। 2
(क) सतपुड़ा के घने जंगल कविता में मानवीकरण का प्रयोग किस प्रकार हुआ हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (पाठ-6 देखें)
(ख) नदी के द्वीप कविता में नदी का प्रतीकार्थ माँ क्यों कहा जा सकता है? सोदाहरण प्रस्तुत कीजिए। (पाठ-6 देखें)
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए। 4
(क) धँसो इनमें डर नहीं है, मौत का यह घर नहीं है। इस पंक्ति के संदर्भ में सतपुड़ा के घने जंगल के सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। (पाठ-6 देखें)
(ख) यक्ष-युधिष्ठिर संवाद में अभिव्यक्त जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता का वर्णन कीजिए। (पाठ-18 देखें)
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए। 4
(क) अनुच्छेद लेखन करते समय किन-किन बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए? किन््हीं चार प्रमुख बिंदुओं का सोदाहरण उल्लेख कीजिए। (पाठ-6 देखें)
(ख) मंच संचालन में भाषा महत्वपूर्ण होती है। इस कथन के आलोक में मंच-संचालक के भाषा संबंधी किन्हीं चार गुणों का वर्णन कीजिए। (पाठ-18 देखें)
6. नीचे दी गई परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए। 6
(क) छायावाद और नई कविता के चार-चार कवियों का संक्षिप्त परिचय तथा उनकी प्रमुख रचनाओं का विवरण चित्र सहित प्रस्तुत कीजिए। (पाठ-4 से 6 तक देखें)
(ख) समसामाजिक विषयों पर आधारित दो फीचर तैयार कीजिए। साथ द्वी फीचर लिखने की प्रक्रिया का भी सोदाहरण उल्लेख कीजिए। (पाठ-19 टेखें)


_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.