Description
भूगोल (316)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक : 20
टिप्पणी :
(i) सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
(ii) उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर ऊपर की ओर अपना नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केंद्र का नाम और विषय स्पष्ट रूप में लिखिए।
1. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) पृथ्वी के आंतरिक भाग की रासायनिक संरचना का परीक्षण कीजिए। (पाठ 2 देखें)
(b) मुहाना और डेल्टा में क्या अंतर है? (पाठ 4 देखें)
2. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) ध्रुवों पर सूर्यताप की मात्रा कम क्यों होती है? (पाठ 6 देखें)
(b) वर्षा के वितरण को प्रभावित करने वाले किसी दो कारकों की पहचान कीजिए। (पाठ 8 देखें)
3. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए। (2 अंक)
(a) आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा की गई किसी दो पहलों का वर्णन कीजिए। (पाठ 13 देखें)
(b) अपने अवलोकन के आधार पर अपने क्षेत्र में मृदा संरक्षण के लिए किए गए किसी दो उपायों को रेखांकित कीजिए। (पाठ 14 देखें)
4. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए। (4 अंक)
(a) वैश्वीकरण का भारतीय कृषि पर प्रभाव का वर्णन कीजिए। (पाठ 17 देखें)
(b) भारतीय अर्थव्यवस्था को उद्योग किस प्रकार योगदान करते हैं? (पाठ 19 देखें)
5. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए। (4 अंक)
(a) जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का उपयुक्त उदाहरण सहित वर्णन कीजिए। (पाठ 21 देखें)
(b) आधुनिक कृषि पद्धतियाँ किस प्रकार विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार हैं? उल्लेख कीजिए। (पाठ 25 देखें)
6. नीचे दी गई परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए। (6 अंक)
(a) अपने राज्य की किसी दो स्टार्टअप उद्योगों की पहचान कीजिए। अपने परिवार के बड़े अथवा पड़ोसी या मित्रों से बातचीत करके इन स्टार्टअप के शुरू होने के पीछे के कारकों का पता लगाइए। अपने निष्कर्ष के आधार पर अपने राज्य के स्टार्टअप उद्योगों की एक रिपोर्ट तैयार कीजिए। (पाठ 19 देखें)
(b) अपने राज्य के किसी भी 10 गाँवों या शहरों में जाएँ और स्थानीय लोगों से बातचीत करके ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसी सरकारी योजनाओं का उनके जीवन पर होने वाले असर के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए। अपने निष्कर्ष के आधार पर, अपने राज्य में स्वच्छ भारत अभियान के प्रभाव पर एक रिपोर्ट तैयार कीजिए। (पाठ 25 देखें)

.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)


_00001.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)
_00001.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)

_00001.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)
%20HM_00001.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)

%20HM_00001.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)
%20HM_00001.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)




_00001.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)
%20HM_00001.webp?w=300&resize=300,300&ssl=1)
_00001.webp?w=1395&fit=1395,1920&ssl=1)
_00001.webp?fit=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?ssl=1)
_00001.webp?fit=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?fit=1700,2200&ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.