Sale!

NIOS Environmental Science (333) Solved TMA Hindi Medium 2025-26

Original price was: ₹100.00.Current price is: ₹50.00.

This is a digital product (PDF). It is not refundable or convertible. Please read all details carefully before purchasing.

This is only for students. We do not allow resale.

Salient Features:

  • This NIOS Tutor Marked Assignment (TMA) is Only valid for 2025-26 Academic Session
  • Which is Applicable for March/April & October/November 2026 Examination.
  • Best Answer in PDF Format of NIOS Tutor Marked Assignment
  • NIOS Tutor Marks Assignment File with Project Work
  • Very simple language has been used in the answer.
  • The answer to the question is precise and meaningful.
  • We have written TMA Answers following the guidelines of NIOS Board
  • Write good answers & Get good marks.
  • All Assignments are in Computerized.
  • PDFs are downloadable and printable format.

After payment instantly downloaded from dashboard or Email

Quick Checkout

Description

पर्यावरण विज्ञान (333)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक -20

टिप्पणी : (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिये गए हैं।
(ii) उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अपना नाम, अनुक्रमांक, अध्धयन केंद्र का नाम और विषय स्पष्ट शब्दों में लिखिए ।

1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) आकाश में “सितारे (स्टार)” चमकदार प्रकाश पुंजों के रूप में क्यों दिखाई देते हैं? उस ग्रह का नाम लिखिए जो पृथ्वी के सबसे नजदीक हैं। (पाठ-1 देखें) b) नीचे कुछ खनिजों के नाम दिये गए हैं। इन सभी को आप धातु और अधातु खनिजों में वर्गीकृत कीजियेः लिमोनाइट, कायोनाइट, तांबा, जिप्सम (पाठ-16 देखें)

2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) “यद्यपि वर्षा का पानी हमारे पौधों के लिए लाभदायक हैं, परंतु लगातार वर्षा होने के कारण हमारे पौधों को लाभ न होकर हानि पहुचती हैं।” इस कथन की व्याख्या अपने शब्दों में कीजिये। (पाठ-17 देखें)
b) एक कृषक (किसान) ने अपनी भैंस में पाया कि-
• उसके शरीर पर छोटी छोटी गाँठे निकल आई हैं और
• उसे बुखार भी आ गया है।
उस बीमारी और उसके कारक जीव का नाम लिखिए। दो ऐसे पशुओं का नाम भी लिखिए जिन्हें यह बीमारी हो सकती है। (पाठ-20 देखें)

3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) केरल प्रदेश में विशु किनी का त्योहार कैसे मनाया जाता हैं? यह क्या दर्शाता है? (पाठ-26 देखें)
b) दि एयर (प्रदूषण का नियंत्रण एवं बचाव) एक्ट 1981 और 1987 में संशोधन के चार मुख्य उद्देश्य लिखिए। (पाठ-25 देखें)

4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) शहरों में मानव बस्तियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। क्या आप मानते हैं कि वे एक पारितंत्र का निर्माण कर रहे हैं और यह पारितंत्र किस प्रकार का है- प्राकृतिक अथवा मानवजनित? शहरी पारितंत्र के तीन सकारात्मक पहलुओं का उल्लेख कीजिए। (पाठ-7 देखें)
b) बाढ़ से हमारी संपत्ति, जीवन, कृषि फसलों इत्यादि को काफी हानि पहुंचती है । बाढ़ों को नियंत्रित या प्रबंधित करने के कोई चार रक्षात्मक विधियों का सुझाव प्रस्तुत कीजिये । (पाठ- 12 देखें)

5. निम्नलिखित में से किसी निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) (i) “अधिक अवक्षेपण पाने के लिए वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की जरूरत हैं।” अपने शब्दों में व्याख्या कीजिये। (पाठ-27A देखें)
(ii) वर्ष के किस भाग में हम भूमिगत जल का पुनर्भरण कर सकते हैं? (पाठ- 28A देखें)

b) (i) यह कहा जाता है कि अगर परमाणु युद्ध हुआ तो हर समय कड़ाके की सर्दी व अंधेरा छाया रहेगा क्योंकि सूरज की रोशनी रुक जाएगी। दो वाक्यों में इसके कारण की व्याख्या कीजिये। (पाठ-27B देखें)
(ii) नाभिकीय ऊर्जा नाभिकीय संलयन और विखंडन के रूप में उपलब्ध होती हैं। यह कैसे संभव होता है? (पाठ-28B देखें)

6. नीचे दिये गए दो परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना कार्य तैयार कीजिए ।
a) दुनिया भर में आग की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जैसा कि हम जानते हैं कि आग एक दहनशील सामग्री का तीव्र ऑक्सीकरण हैं जो दहन की ऊष्माक्षेपी (एक्सोथर्मिक) प्रक्रिया में होता हैं, जिससे गर्मी, रोशनी और विभिन्न अभिकारक उत्पाद निकलते है और इसमें (विनाशकारी आग, जो मानव और पशु जीवन और संपत्ति को क्षति पहुचा सकती है।), विनाश का कारण भी बन सकती हैं। वन की आग (वनाग्नि) एक प्रकार की आग हैं, जो न केवल वनस्पति को नष्ट करती हैं बल्कि वन्यजीवों को भी प्रभावित करती हैं। हाल ही में, वर्ष 2024 के अंत में कैलिफोर्निया के जंगलों में आग लगी थी। कैलिफोर्निया में वसंत से लेकर शरद ऋतु तक शुष्क हवा वाली और अक्सर गरम जलवायु वाली परिस्थितियाँ होती है, जो मध्यम से गंभीर वनाग्नि का कारण बन सकती हैं। इस परियोजना के लिए निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देते हुए रिपोर्ट तैयार कीजिए।
1. आप वन की आग (वनाग्नि) को कैसे परिभाषित करेंगे?
2. कैलिफोर्निया में वन के आग के मुख्य कारण क्या हैं?
3. जंगलों में आग के कारण वन्य पर्यावरण पर कैसे प्रभाव पड़ता है?
4. आने वाले समय में ऐसे जंगलों में आग से बचने के लिए आप कौन से समाधान सुझाएंगे? इस परियोजना को पूरा करने के लिए आप अपने परिवार के सदस्य, अपने अध्ययन केंद्र के शिक्षक, समाचार पत्र और इंटरनेट से सहायता ले सकते हैं।

b) आसपास के किसी खेत पर जाइए और कुछ दलहनी पौधे एकत्र कीजिये। इनकी जड़ों को ध्यानपूर्वक देखिए। अपने अवलोकन लिखिए और इन पौधों की जड़ों का चित्र बनाइये। जड़ों में पायी जाने वाली ग्रंथिकाओं के निर्माण का कारण और इनके महत्त्व के बारे में एक रिपोर्ट तैयार कीजिये। इस प्रक्रिया में निहित जैवरासायनिक पदों (सोपानों) का एक सरल प्रवाह चित्र भी बनाइये ।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “NIOS Environmental Science (333) Solved TMA Hindi Medium 2025-26”

Your email address will not be published. Required fields are marked *