Description
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (376)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक: 20
टिप्पणी: (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
(ii) उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अपना नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केंद्र का नाम और विषय लिखें।
1. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) श्रुति, आपकी कक्षा की एक छात्रा, पढ़ने और निर्देशों को समझने में कठिनाई अनुभव करती है । समझाइए कि सहपाठी शिक्षण (पीयर ट्यूटरिंग) किस प्रकार श्रुति की सहायता कर सकता है? साथ ही वह सहपाठियों में जिम्मेदारी और सहानुभूति की भावना को विकसित करने में कैसे सहायक सिद्ध हो सकता है? (पाठ 21 देखें)
b) एक अभिभावक-शिक्षक संघ बैठक में पाठ्यक्रम के पुराने होने को लेकर चिंताएँ व्यक्त की गईं । सुझाव दें कि विद्यालय प्रशासन पाठ्यक्रम को अद्यतन करने के लिए कौन-कौन से कदम उठा सकता है, ताकि वह प्रासंगिक, समावेशी और वर्तमान शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप हो । (पाठ 05 देखें)
2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) प्रीस्कूल के प्रशासक के रूप में, किसी एक सरकारी अधिनियम (उदाहरण के लिए, आरटीई अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम) की पहचान करें और स्पष्ट करें कि यह बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन कैसे प्रदान करता है । (पाठ 3 देखें)
b) एक ग्रामीण क्षेत्र में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में, आपने सामुदायिक सहभागिता की कमी देखी । ऐसी दो पहलों का उल्लेख करें, जो स्थानीय समुदाय के सदस्यों को केंद्र की गतिविधियों में सहयोग देने के लिए शामिल कर सकें । (पाठ 18 देखें)
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) कल्पना कीजिए कि आपको शहरी क्षेत्र में एक नए ईसीसीई केंद्र के लिए स्थान चुनने का काम सौंपा गया है । विचार करने के लिए आवश्यक कारकों की एक चेकलिस्ट विकसित करें । संक्षेप में लिखिए कि ये कारक बच्चों के सर्वांगीण विकास में किस प्रकार योगदान देते हैं । (पाठ 15 देखें)
b) एक अभिभावक चिंतित हैं कि उनका बच्चा अपने साथियों की तुलना में समान गति से विकास नहीं कर रहा है । उन्हें आश्वस्त करने के लिए निरंतर और क्रमिक विकास की अवधारणा समझाएँ और उनके बच्चे के विकास का समर्थन करने के लिए कुछ रणनीतियाँ सुझाएँ । (पाठ 06 देखें)
4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) एक प्रीस्कूल कक्षा के लिए एक नमूना दैनिक अनुसूची तैयार करें, जिसमें गतिविधियों का संतुलन सुनिश्चित किया गया हो । समझाएँ कि यह अनुसूची बच्चों के समग्र विकास का समर्थन कैसे करती है । (पाठ 12 देखें)
b) एक शिक्षक के रूप में, आपको विकास के सिद्धांतों के आधार पर कक्षा की गतिविधियों को डिजाइन करना है । किन्ही दो सिद्धांतों का चयन करें और उनके अनुरूप एक गतिविधि तैयार करें । (पाठ 6 देखें)
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) आपको एक ऐसा बच्चा मिलता है जो काम की ज़िम्मेदारियों के कारण स्कूल नहीं जा पा रहा है । उल्लेख करें कि बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 और निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE), 2009 का उपयोग बच्चे की शिक्षा और संरक्षण के अधिकार के लिए कैसे किया जा सकता है । (पाठ 03 देखें)
b) एक शिक्षा अधिकारी के रूप में, आप समावेशी शिक्षा नीतियों के अनुपालन के लिए विद्यालयों का मूल्यांकन कर रहे हैं । कानूनी उपायों के दिशानिर्देशों के आधार पर समावेशी प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन का आकलन करने के लिए एक चेकलिस्ट तैयार करें । (पाठ 21 देखें)
6. निम्नलिखित परियोजनाओं में से किसी एक को लगभग 500 शब्दों में तैयार कीजिए।
a) कल्पना करें कि आप एक प्रीस्कूल शिक्षण वातावरण में शिक्षक हैं । आपकी कक्षा के एक बच्चे को समूह गतिविधियों में भाग लेने में कठिनाई हो रही है । एक उपकरण या तकनीक का उपयोग करते हुए, एक विशिष्ट घटना का दस्तावेजीकरण करें जो बच्चे के व्यवहार को दर्शाए । इस रिकॉर्ड के आधार पर:
i) पहचानें कि आपका चयनित उपकरण बच्चे की विकासात्मक आवश्यकताओं की पहचान करने में कैसे मदद कर सकता है ।
ii) वर्णन करें कि आप बच्चे की भागीदारी का समर्थन करने के लिए उचित गतिविधियों की योजना बनाने के लिए इस जानकारी का उपयोग कैसे करेंगे । (पाठ 14 देखें)
b) एक प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) शिक्षक के रूप में, आप “ऋतुएं” विषय पर आधारित एक कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं । योजना निर्माण के सिद्धांतों को लागू करते हुए इस विषय के अनुरूप एक साप्ताहिक योजना तैयार करें। (पाठ 12 देखें)
_00001.webp?w=1483&resize=1483,1920&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.