Description
डाटा एंट्री ऑपरेशन (336)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक: 20
टिप्पणीः i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उनके सामने दिए गए हैं।
ii. उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अपना नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केंद्र का नाम और विषय लिखिए।
1. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए |
a) नेहा अपनी एक्सेल शीट को और अधिक पेशेवर दिखाना चाहती हैं, इसके लिए वह एकसमान टेबल डिज़ाइन लागू करना चाहती हैं। वह इसे प्राप्त करने के लिए AutoFormat का उपयोग कैसे कर सकती हैं? (पाठ 7 देखें)
b) प्रिया को अपना दस्तावेज़ डिफ़ॉल्ट A4 के बजाय A5 आकार के कागज पर प्रिंट करना है। उसे Print डायलॉग बॉक्स में कौन-कौन से विकल्प चुनने चाहिए? (पाठ 3 देखें)
2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए |
a) रवि ने गलती से अपनी डेस्कटॉप से महत्वपूर्ण फ़ाइल “TMA336.doc” को हटा दिया है। वह इसे पुनः प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें फ़ाइल को Recycle Bin से पुनः प्राप्त करने के लिए कौन से कदम उठाने चाहिए? (पाठ 2 देखें)
b) मीरा ने एक टेबल को विशेष बॉर्डर्स, फॉन्ट कलर्स और सेल शेडिंग के साथ फॉर्मेट किया है। वह उसी फॉर्मेटिंग को उसी शीट में एक और टेबल पर लागू करना चाहती हैं। उन्हें यह करने के लिए कौन से कदम उठाने चाहिए? (पाठ 7 देखें)
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए |
a) अनीता अपनी “प्रोजेक्ट फ़ोल्डर के लिए डेस्कटॉप पर त्वरित पहुँच के लिए एक शॉर्टकट बनाना चाहती हैं। उसे कौन से कदम उठाने चाहिए? (पाठ 2 देखें) b) निम्नलिखित के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी लिखें । (पाठ 2 देखें)
i) प्रिंट प्रिव्यू
ii) हेल्प – Help
iii) सिलैक्ट आल – एंटाइर डॉकयुमेंट
iv) कट – Cut
4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए |
a) MS Word में पासवर्ड का उपयोग करके एक दस्तावेज़ को सुरक्षित करने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए? बाद में आप पासवर्ड को कैसे बदल सकते हैं या हटा सकते हैं? (पाठ 3 देखें)
b) शान के पास एक बड़ी वर्कशीट है जिसमें हजारों नाम और नंबर हैं। वह एक विशेष नाम “Meha Verghese” ढूंढना चाहता है और उसे “Mehak Verma” से बदलना चाहता है। वह अपनी वर्कशीट में यह कार्य पूरा करने के लिए कौन से कदम उठाए? (पाठ 6 देखें)
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए |
a) रमेश एक्सेल में एक वर्कशीट पर काम कर रहे हैं। वह निम्नलिखित कार्यों को कंप्यूटर माउस का उपयोग करके करने के लिए कौन से कदम उठाए, यह प्रस्तुत करें। (पाठ 6 देखें)
i) केवल एक पंक्ति की ऊँचाई बदलना
ii) वर्कशीट में सभी पंक्तियों की ऊँचाई बदलना
b) तनु ने अपने कंप्यूटर सिस्टम पर MS Office 2007 इंस्टॉल किया हुआ है। वह MS Office 2013 में अपग्रेड करना चाहती हैं। तनु को सबसे पहले MS Office 2007 को हटाने और फिर MS Office 2013 को इंस्टॉल करने के लिए कौन से कदम उठाने चाहिए? (पाठ 3 देखें)
6. निम्नलिखित परियोजनाओं में से किसी एक को लगभग 500 शब्दों में तैयार कीजिए ।
a) एक विद्यार्थी के रूप में, आप “Data Entry Operations” के डिजिटल लर्निंग सामग्री को व्यवस्थित करना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए निम्नलिखित कार्य करें और कदम भी प्रस्तुत करें :
i) My Documents में “Data Entry Operations” नामक फ़ोल्डर बनाएं।
ii) Data Entry Operations फ़ोल्डर के अंदर चार फ़ोल्डर बनाएं, जिनके नाम “pdf”, “ppt”, “videos” और “notes” हों।
iii) “pdf” फ़ोल्डर में कोई संबंधित pdf दस्तावेज़ डालें (copy और paste का उपयोग करके)।
iv) “ppt” फ़ोल्डर का नाम बदलकर “presentation” रखें।
v) “pdf” और “presentation” फ़ोल्डरों को “notes” फ़ोल्डर के अंदर डालें (drag और drop का उपयोग करके)।
vi) “videos” फ़ोल्डर को हटा दें।
ब) एक किराना स्टोर के प्रबंधक को किराना आइटम्स के बुनियादी विवरणों को स्टोर करने के लिए एक स्प्रेडशीट बनानी है। नीचे दी गई तालिका में वह विवरण है, जिसे वह स्टोर करना चाहते हैं: (पाठ 6, 7 देखें)
किराना स्टोर के प्रबंधक की ओर से निम्नलिखित कार्य करें और कदम भी स्पष्ट करें:
i) ऊपर दी गई तालिका के अनुसार एक वर्कशीट बनाएं और इसे grocery.xls” के रूप में सेव करें।
ii) कॉलम F को छिपाएं।
iii) कॉलम H में Date of Manufacturing” नाम से एक नया कॉलम जोड़ें।
iv) फ्रीज़ पैन का उपयोग करके कॉलम नाम को फ्रीज़ करें।
v) कॉलम G की तिथि प्रारूप को dd/mm/yyyy में बदलें।
vi) वर्कशीट को अपनी पसंद का कोई पासवर्ड देकर सुरक्षित करें।
_00001.webp?w=1483&resize=1483,1920&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)

Reviews
There are no reviews yet.