Description
पर्यटन (337)
शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र
कुल अंक – 20
टिप्पणी :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए अंक उसके सामने दिये गए हैं।
(ii) उत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर ऊपर की ओर अपना नाम, अनुक्रमांक, अध्ययन केन्द्र का नाम और विषय लिखिए।
1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) आप विशिष्ट पर्यटन-संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए प्रशिक्षण को किस प्रकार तैयार करेंगे? जैसे विविध अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को संभालना और व्यस्त मौसम के दौरान ग्राहकों की उच्च अपेक्षाओं को प्रबंधित करना। (पाठ-16 देखें)
b) ‘प्रत्येक संगठन में कर्मचारियों के कार्य निष्पादन में सुधार के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है’। कथन की पुष्टि कीजिए। (पाठ-17 देखें)
2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) ‘प्रबंधन हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण घटक बन गया है’। विश्लेषण कीजिए। (पाठ-15 देखें)
b) एक प्रबंधक की पारस्परिक भूमिकाओं और सूचनात्मक भूमिकाओं के बीच अंतर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए । (पाठ-15 देखें)
3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिए।
a) भारत की संस्कृति और विरासत पर्यटन उद्योग को कैसे बढ़ावा देती है? वर्णन कीजिए। (पाठ- 6 देखें)
b) ‘पर्यटन दुनिया के सबसे अधिक श्रम-प्रधान उद्योगों में से एक है।’ इस कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए। (पाठ-2 देखें)
4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) ‘भारत संस्कृति, धर्म, नैतिकता, विकास, प्राकृतिक सौंदर्य, इतिहास और अन्य अनेक दृष्टियों से विविधता में एकता वाला देश है’। स्पष्ट कीजिए। (पाठ-1 देखें)
b) भारतीय संस्कृति की विविधता के कारणों की पहचान कीजिए। किन्हीं दो का वर्णन कीजिए। (पाठ-6 देखें)
5. निम्नलिखित में से कसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिए।
a) ‘भारत का नृत्य, संगीत, वास्तुकला, भोजन और रीति-रिवाज देश के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग हैं’। विश्लेषण कीजिए। (पाठ-11 देखें)
b) ‘संस्कृति जगह और देश के अनुसार बदलती रहती है’। कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए। (पाठ-6 देखें)
6. नीचे दी गई परियोजनाओं में से कोई एक परियोजना तैयार कीजिए।
a) किसी भी ऐतिहासिक स्थल का प्रचार करने वाले पोस्टर या यात्रा ब्रोशर बनाएँ। पोस्टर या यात्रा ब्रोशर में स्मारक की वास्तुकला संबंधी विशेषताओं और इतिहास पर भी प्रकाश डालें। (पाठ- 11 देखें)
(b) किसी स्थानीय पक्षी अभयारण्य में जाएँ या यदि कोई उपलब्ध न हो तो ऑनलाइन खोजिए। उसके बाद निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत रिपोर्ट लिखिए।
i) स्थान और जलवायु
ii) प्रमुख पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं
iii) आवास की स्थितियाँ
iv) प्रवासी पैटर्न
v) खतरे (प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, आदि)
vi) पहले से लागू संरक्षण उपाय (पाठ- 12 देखें)
_00001.webp?w=1483&resize=1483,1920&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
_00001.webp?resize=1700,2200&ssl=1)
Reviews
There are no reviews yet.